गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। नशे की लत युवाओं के भविष्य को प्रभावित करती है। इससे परिवार और समाज पर भी असर पड़ता है। नशे से दूर रहकर ही युवा अपने साथ देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। शनिवार को पालकोट के कंदर्प प्लस टू हाईस्कूल में आयोजित प्रखंड स्तरीय युवा संसद में विद्यार्थियों ने इन मुद्दों पर अपने विचार रखे। मेरा युवा भारत गुमला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 9वीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नशामुक्त युवा व विकसित भारत 2047 का लक्ष्य विषय पर हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और इसके दुष्प्रभावों पर बात की। यह भी पढ़ें- Katihar News: पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम में गुंजा नशा मुक्त युवा का संदेश उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विचार रखे...