Ghumla News: पालकोट में दो वाहनों की टक्कर में नौ लोग घायल
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के पालकोट-बसिया मार्ग पर ढोलवीर गांव के समीप सोमवार शाम करीब चार बजे दो कार की आमने-सामने टक्कर में नौ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस के सहयोग से पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी। जानकारी के अनुसार टेंगरिया निवासी समाजसेवी भूषण सिंह पालकोट साप्ताहिक बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा कार कथित रूप से गलत साइड में आकर उसकी गाड़ी से टकरा गयी। दुर्घटना में अर्टिगा सवार आठ लोग घायल हुए। घायलों में नंदकिशोर सिंह,कांथू सिंह, सुभद्रा देवी, पूर्णिमा कुमारी, सुखमणि कुमारी और चंद्रशेखर सिंह समेत अन्य शामिल हैं। सभी रायडीह थाना क्षेत्र के लाटू अंबाटोली गांव के निवासी बताए गए है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.