Ghumla News: पालकोट में तालाब से युवक का शव बरामद
गुमला, अक्टूबर 9 -- तालाब में मिला युवक का शव Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के गुमान गांव में गुरुवार रात नया पोखरा तालाब से 28 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गुमान गांव निवासी 28 वर्षीय महली साहु के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार महली साहु गुरुवार शाम करीब चार बजे मछली पकड़ने के लिए नया पोखरा तालाब गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब आठ बजे तालाब में उसका शव दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के मुखिया को घटना की जानकारी दी। मुखिया की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.