गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: पालकोट। पालकोट पुलिस ने बुधवार को एंटी क्राइम अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया। एएसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सात वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों की सूची न्यायालय को भेज दी गई है।पुलिस के अनुसार वाहन मालिक न्यायालय में जुर्माना जमा करने के बाद अपने वाहन ले सकेंगे। थाना प्रभारी अंकित राज ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और मोडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...