गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार की रात नवीन साउंड के गोदाम को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने गोदाम के पीछे की दीवार तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोरी का पता शनिवार शाम उस समय चला,जब गोदाम संचालक आनंद बैठा वहां पहुंचा।गोदाम खोलने पर पीछे की दीवार टूटी मिली। अंदर जांच करने पर तीन एम्पलीफायर मशीन गायब थीं। इसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। संचालक ने तत्काल इसकी सूचना पालकोट थाना को दी। सूचना पर एसआई राम प्रवेश साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ऑटो पार्ट्स की दुकान से 40 हजार की नकदी समेत लाखों का सामान चोरी फिलहाल गोदाम में रखे अन्य सामानों का मिलान किया जा रहा है। आशंका है कि ...