गुमला, जुलाई 13 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता । खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को पालकोट प्रखंड में विशेष जांच व छापेमारी अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज के नेतृत्व में विभिन्न होटल, किराना दुकानों और थोक व खुदरा प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, खाद्य लाइसेंस, एक्सपायरी तिथि और लेबलिंग की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 का पालन करने और एक्सपायरी व मिस ब्रांडेड खाद्य सामग्री का कारोबार नहीं करने की चेतावनी दी। जांच के दौरान आरएन जनरल स्टोर, बघिमा से 24 पेटी और निखिल कुमार केसरी के प्रतिष्ठान से 22 पेटी मिस ब्रांडेड चिली सॉस बरामद हुई। यह भी पढ़ें- निर्माता व विक्रेता पर लगाया तीन लाख,...