गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र के अलंगकेरा गांव निवासी 47 वर्षीय गेंद्र उरांव की कीटनाशक सेवन करने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में उन्होंने कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल गुमला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...