Ghumla News: पालकोट के मरदा में 28 वर्षीय युवक ने जहर खाकर दे दी जान
गुमला, जुलाई 2 -- Ghumla News: गुमला। जिले के पालकोट प्रखंड के मरदा गांव निवासी 28 वर्षीय कृष्णा लोहरा की गुरुवार को कीटनाशक सेवन करने के बाद इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। घटना घरेलू विवाद के बाद हुई। जानकारी के अनुसार कृष्णा लोहरा की पत्नी कुछ दिन पहले अपनी दो वर्षीय बेटी को लेकर मायके रांची चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। गुरुवार शाम उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई। जिसमें दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आवेश में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.