Ghumla News: पारस नदी के पास खड़ी बाइक चोरी, केस दर्ज
गुमला, अक्टूबर 3 -- Ghumla News: सिसई। थाना क्षेत्र के बसिया रोड स्थित पारस नदी के समीप से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। भरनो थाना क्षेत्र के कुसुम्बहा मरासीली निवासी मुकेश तिवारी ने शनिवार को सिसई थाना में चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार मुकेश अपने साले की बाइक (जेएच01एफएल 0679) लेकर सिसई आए थे। शाम करीब सात बजे पारस नदी के पास शौच के लिए जाने से पहले उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने और कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- वाहन चोरों का बढ़ा आतंक, दो बाइक चोरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.