गुमला, अगस्त 8 -- Ghumla News: कामडारा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बाकुटोली-बानो मुख्य पथ पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान नल-जल योजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले 12 दिनों से कई ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों के बीच पेयजल को लेकर परेशानी बढ़ गई है।सड़क निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई के दौरान मशीन की चपेट में आने से चंदाटोली गांव से बकसपुर मोड़ के बीच तीन स्थानों पर मुख्य पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इसी पाइपलाइन से कोयल नदी स्थित बालाघाट इंटेकवेल से करीब 13 किमी दूर कामडारा वाटर प्लांट और पानी टंकी तक पानी पहुंचाया जाता है। मामले की जानकारी मिलने पर शनिवार को आरसीडी और पेयजल विभाग के एसडीओ व जेई ने संयुक्त रूप से बालाघाट इंटेकवेल तथा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाइप की मरम्मत और व...