गुमला, सितम्बर 5 -- Ghumla News: सिसई। जिले के पुसो थाना क्षेत्र के सुरसा कोटारी गांव निवासी उत्तम उरांव (35) को पुलिस ने नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जहांगीर खान ने बताया कि वर्ष 2021 में उत्तम उरांव के खिलाफ नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वापस अपने घर आकर रह रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसे घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...