गुमला, अगस्त 22 -- Ghumla News: कामडारा, प्रतिनिधि। खूंटी-सिमडेगा स्टेट हाईवे-03 पर संत अलोईस चर्च कुदा के समीप सड़क की स्थिति जर्जर होने लगी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी हो रही है।

सड़क निर्माण का कार्य जानकारी के अनुसार खूंटी-सिमडेगा स्टेट हाईवे-03 के चौड़ीकरण और निर्माण का कार्य वर्ष 2017 में शिवालया कंपनी द्वारा शुरू किया गया था। वर्ष 2020 तक सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया था। निर्माण पूरा होने के करीब पांच वर्ष बाद ही कामडारा प्रखंड क्षेत्र में सड़क उखड़ने लगी है।

ग्रामीणों की चिंता संत अलोईस चर्च कुदा के समीप ढलान वाले हिस्से में मुख्य सड़क पर तीन-चार स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई जगह सड़क की गिट्टियां उखड़कर बाहर न...