गुमला, अक्टूबर 29 -- Ghumla News: गुमला। बसिया थाना क्षेत्र के किन्दिरकेला के समीप बरामद करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला के शव की 72 घंटे तक पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करा दिया। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सदर अस्पताल गुमला के शवगृह में सुरक्षित रखवाया था। पुलिस ने महिला के परिजनों का पता लगाने और उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया, लेकिन निर्धारित समय में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...