Ghumla News: पवित्र क्रूस प्रेम, विश्वास,त्याग और सेवा का प्रतीक : बिशप लीनुस
गुमला, सितम्बर 14 -- Ghumla News: चैनपुर प्रतिनिधि । हॉली क्रॉस लिवंस मेमोरियल हेल्थ सेंटर रामपुर में सोमवार को पवित्र क्रूस विजय दिवस के अवसर पर हॉली क्रॉस संस्था दिवस श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सह मुख्य अनुष्ठाता गुमला धर्मप्रांत के बिशप लीनुस पिंगल एक्का की अगुवाई में पवित्र मिस्सा पूजा विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। समारोह में बड़ी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।रामपुर पहुंचने पर संस्था की ओर से बिशप का स्वागत किया गया। स्वागत गान के साथ उनका अभिनंदन करते हुए समारोह स्थल तक सम्मानपूर्वक लाया गया।
पवित्र क्रूस का महत्व मिस्सा पूजा के दौरान बिशप ने पवित्र क्रूस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पवित्र क्रूस ख्रीस्तीय विश्वासियों की पहचान है। यह प्रेम, विश्वास, त्याग और सेवा का प्रती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.