Ghumla News: पनसो के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पनसो के समीप गुरुवार अपराह्न बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान काशी टोली निवासी बंधन लोहरा (25) और वीरेंद्र खड़िया (24) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। जानकारी के अनुसार दोनों एक ही बाइक से पनसो बाजार गए थे। बाजार से लौटने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.