गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: बसिया। रेफरल अस्पताल बसिया में कार्यरत परिवार नियोजन काउंसलर वंदना केरकेट्टा ने अपने पति फनी भूषण सिंह पर मारपीट, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने एसपी गुमला और बसिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, वंदना की शादी चार जनवरी 2007 को फनी भूषण सिंह से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। वंदना का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति नशे की हालत में उनके साथ मारपीट करने लगे। वह लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि पति ने कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। वंदना ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...