गुमला, अगस्त 16 -- Ghumla News: जारी। स्वतंत्रता दिवस पर जरमना पारिया मैदान में आयोजित जोड़ा खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला श्रीनगर और पतराटोली टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पतराटोली ने श्रीनगर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाईक ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। मौके पर पल्ली पुरोहित फादर निरंजन एक्का, निर्भय कुमार समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विधायक ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन यह भी पढ़ें- Sasaram News: फुटबॉल टूर्नाम...