गुमला, जुलाई 20 -- Ghumla News: चैनपुर, प्रतिनिधि । परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। पुरुष वर्ग के फाइनल में पटेल हाउस ने नेहरू हाउस को 1-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में शास्त्री हाउस ने पटेल हाउस को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। खेल से अनुशासन,टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।टूर्नामेंट यह भी पढ़ें- Ghumla News: डुमरी 2 हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन...