Ghumla News: पठारी क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने को हिंडालको ने बांटे फलदार पौधे
गुमला, अगस्त 9 -- Ghumla News: विशुनपुर। अमतीपानी-चिरोडीह बॉक्साइट माइंस में क्षेत्र हिंडालको सीएसआर के तहत प्लांटेशन ड्राइव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ जल, जीवन और हरियाली को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान अमतीपानी, चापाकोना, छतरसराय, चौरापाठ, लोदापाठ और जोभीपाठ के महिला मंडल सदस्यों व किसानों के बीच आम और नाशपाती के फलदार पौधे वितरित किए गए।कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा होगा।कार्यक्रम में माइंस मैनेजर प्रदीप कुमार, सहायक माइंस मैनेजर जीवन मोहंती, सहायक इंजीनियर निशार दास, संजय यादव, चिरदीप मिश्रा, आरिफ अंसारी, सीएसआर सहायक मनोरंजन कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.