Ghumla News: पगडंडी के सहारे बहंगी पर ढोकर गर्भवती महिला को सड़क तक पहुंचाया
गुमला, अगस्त 30 -- Ghumla News: रायडीह, प्रतिनिधि। रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती कोब्जा पंचायत अंतर्गत बेन्दवाकोना गांव में रविवार को एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों ने महिला को खाट और बहंगी के सहारे कच्ची व फिसलन भरी पगडंडी से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद निजी वाहन से उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार बेन्दवाकोना निवासी गणेश सिंह की 24 वर्षीय पत्नी वृंदावती देवी गर्भवती हैं। रविवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई,जिससे परिजन चिंतित हो उठे। वाहन के गांव तक नहीं पहुंच पाने के कारण ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए पहल की।
ग्रामीणों की मेहनत इसके बाद ग्रामीण महिला को खाट व बहंगी पर लादकर बारिश के बीच पगडंडी के रास्ते कोब्जा मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.