गुमला, सितम्बर 6 -- Ghumla News: पालकोट। पालकोट दक्षिणी जिला परिषद सदस्य स्व. शांति देवी के बड़े पुत्र हेम प्रकाश बैठा उर्फ नवीन बैठा का शनिवार को रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे फिलहाल कामडारा प्रखंड में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पालकोट में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार, नवीन बैठा की अंतिम यात्रा रविवार सुबह नौ बजे उनके धोबी टोली स्थित आवास से निकाली जाएगी। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...