गुमला, नवम्बर 1 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 वर्षीय आदिवासी किशोरी को दूसरे राज्य ले जाकर बेचने और जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर किशोरी शुक्रवार को अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पिता ने विशुनपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार जुलाई में विशुनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ,किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले गई थी। वहां से उसे राजस्थान ले जाया गया और 45 वर्षीय एक व्यक्ति के हाथों 20 हजार रुपये में बेच दिया गया। इसके बाद उसकी जबरन शादी करा दी गई।करीब एक सप्ताह पहले किशोरी को वहां से भागने का मौका मिला। इसके बाद वह दिल्ली और रांची होते हुए किसी तरह अपने गांव पहुंची। परिजनों को पूरी घटना...