गुमला, सितम्बर 18 -- Ghumla News: चैनपुर। प्रखंड के उरु गांव में शहीद नैमन कुजूर की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम और फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुमला विधायक भूषण तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए。

श्रद्धांजलि अर्पित उन्होंने शहीद के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा में उनके त्याग और बलिदान को याद किया। विधायक तिर्की ने कहा कि नैमन कुजूर भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे। उन्होंने 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति दी थी। कि गुमला की धरती ने देश की रक्षा के लिए अनेक वीर सपूत दिए हैं।

फुटबॉल टूर्नामेंट शहीद की स्मृति में हर वर्ष उरु गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है। जिसमें आसपास के गांवों से लोग...