Ghumla News: नुक्कड़ सभा कर दिया नशा मुक्ति का संदेश
गुमला, जुलाई 8 -- Ghumla News: चैनपुर। प्रखंड परिसर में बुधवार को झारखंड राज्य युवा आयोग तथा पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में प्रज्ज्वलित विहार के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ सभा के माध्यम से कलाकारों ने नाटक और गीत प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणाम बताए तथा युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। सचिव आरआर मेहता ने कहा कि युवा वर्ग के जागरूक होने से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.