Ghumla News: निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करते तीन युवक धराए
गुमला, अगस्त 24 -- Ghumla News: गुमला। जिला मुख्यालय के दुन्दरिया खटाल के समीप निर्माणाधीन मकान से लोहे का सरिया चोरी करते तीन युवकों को रविवार रात स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने एक युवक की जामकर पिटाई कर दी,जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला ले जाया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान हुसैन नगर आजाद बस्ती निवासी 23 वर्षीय इरफान खान,21 वर्षीय सुहैल खलीफा उर्फ चोली और आजाद बस्ती बड़ा मैदान निवासी 19 वर्षीय मुर्शीद अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तेज बारिश के बीच तीनों युवक विवेक कुमार के निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़कर लोहे का रड चोरी कर रहे थे। इसी दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने शोर मचाकर मोहल्ले के अन्य लोगों को बुलाया और तीनों को पकड़ लिया। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.