Ghumla News: निराला आई हॉस्पिटल में नौ को लगेगा नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर
गुमला, अगस्त 6 -- Ghumla News: गुमला। जन विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित निराला आई हॉस्पिटल, कुमारटोली लोहरदगा रोड में नौ अगस्त को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में चेन्नई के शंकर नेत्रालय के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. समीर कुमार व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलू कुमारी मरीजों का ऑपरेशन करेंगे। शिविर में मोतियाबिंद के अलावा रेटिना, आंसू की थैली, टेरिजियम एवं अन्य नेत्र रोगों का भी ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को नि:शुल्क काला चश्मा व आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.