Ghumla News: नावाडीह में ड्राइविंग लाइसेंस की विशेष शिविर आयोजित
गुमला, जुलाई 16 -- Ghumla News: डूमरी प्रितिनिधि।प्रखंड के नावाडीह पंचायत भवन में बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय गुमला की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया। सुबह से ही पंचायत भवन परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली और पूरे दिन आवेदन एवं दस्तावेजों की जांच का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा। शिविर में डीटीओ सतेंद्र महतो ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है और इससे दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.