गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पुराने मतदाता रिकॉर्ड से अन मैपिंग पाए गए मतदाताओं की सुनवाई शुरू होने के बाद विभिन्न कार्यालयों और कैंपों में भीड़ बढ़ गई है। नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में मतदाता अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं। सुनवाई के दौरान वर्तमान और पुराने मतदाता रिकॉर्ड के गहन मिलान में काफी समय लग रहा है। जानकारी के अनुसार सभी बीएलओ और उनके संबंधित मतदाताओं को अलग-अलग समय पर उपस्थित होने का समय निर्धारित किया गया है, ताकि सुनवाई की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी की जा सके। प्रत्येक मामले में मतदाता की पहचान, उपलब्ध दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में औसतन एक से दो घंटे का समय लग रहा है। यह भी पढ़ें- Koda...