गुमला, अक्टूबर 9 -- Ghumla News: गुमला। जिले के जारी थाना क्षेत्र के नाबालिग भांजी को शादी की नीयत से भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने अपने भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी और बेटी की बरामदगी की मांग की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला अपने पति के साथ काम के सिलसिले में बेंगलुरु गई हुई थी। इसी दौरान 17 सितंबर 2026 को उसकी नाबालिग बेटी लापता हो गई। सूचना मिलने पर महिला अपने पति के साथ 19 सितंबर को गुमला पहुंची। महिला का आरोप है कि उसका भाई बेटी को शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। फोन पर आरोपी ने इसकी बात स्वीकार की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...