Ghumla News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
गुमला, जुलाई 17 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रहमान अंसारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह किशोरी को अपने साथ उत्तर प्रदेश के बरेली ले गया था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद बरेली से किशोरी व आरोपी को सकुशल बरामद कर गुमला लाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.