गुमला, जुलाई 22 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के परिजनों ने गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।दिए गए आवेदन में परिजनों ने बताया कि किशोरी का आरोपी युवक से परिचय था और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। आरोप है कि बुधवार सुबह युवक किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...