Ghumla News: नहाने के दौरान कुएं में गिरा युवक, मौत
गुमला, सितम्बर 28 -- Ghumla News: गुमला। कामडारा थाना क्षेत्र के जामटोली निवासी 28 वर्षीय लॉरेंस हंस की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की है। परिजन दुखन टोपनो के अनुसार लॉरेंस नहाने के लिए गांव के कुएं पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान लॉरेंस कुएं में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कामडरा थाना के एसआई अनिल कोंगाड़ी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.