Ghumla News: नहर में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसान परेशान, उपायुक्त से लगाई गुहार
गुमला, अक्टूबर 25 -- Ghumla News: भरनो। भरनो प्रखंड में सिंचाई के लिए नहर में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर जोहाइर फार्म के वरीय सदस्य अशेष बारला एवं बनमाली महतो ने गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जल्द से जल्द सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि बरसात के बाद खेतों में लगी फसलों को बचाने के लिए सिंचाई की सख्त जरूरत है। लेकिन पारस जलाशय के टूट जाने के कारण लंबे समय से नहर में पर्याप्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने में काफी कठिनाइयां हो रही हैं।उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए नहर का निर्माण किया गया था, लेकिन पानी की कमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.