गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: गुमला। करमडीपा निवासी लुकस इंदवार ने अपने पुत्र ज्ञान इंदवार पर नशे की हालत में आए दिन मारपीट करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को उन्होंने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।आवेदन के अनुसार ज्ञान पिछले कई महीनों से नशे का सेवन कर रहा है। आरोप है कि नशे की हालत में वह अक्सर अपने पिता और मां के साथ मारपीट करता है। मंगलवार को भी उसने लुकस पर हमला करने का प्रयास किया। इससे बचने के लिए लुकस ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया।इधर उनकी पत्नी किसी तरह घर से निकलकर पड़ोस के घर पहुंचीं और वहीं से पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। लुकस ने आशंका जताई है कि ज्ञान दोबारा घर आकर उनके, उनकी...