गुमला, अगस्त 27 -- Ghumla News: कामडारा। कामडारा-बेड़ो मुख्य पथ पर बरटोली के समीप गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार चालक रांची से अपनी पत्नी को लाने के लिए रेफरल अस्पताल बसिया जा रहा था। इसी दौरान बरटोली के समीप सड़क पर अचानक एक नशे में धुत व्यक्ति आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि,पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...