गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: कामडारा। कामडारा-मिशन बेड़ो पक्की सड़क पर बरटोली गांव के समीप बुधवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर धान के खेत में जा घुसी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।कार चालक रांची की ओर से राउरकेला जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान बरटोली के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे धान के खेत में जा घुसी और वहां सीधी खड़ी हो गई।ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर कार खेत में उतरी, वहां बिजली का पोल भी लगा था। संयोग से कार बिजली पोल से टकराने से बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में चालक को चोट नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...