Ghumla News: नशीले पदार्थ के सेवन करने के आरोप में तीन युवक हिरासत में
गुमला, सितम्बर 9 -- Ghumla News: गुमला। शहर में नशीले पदार्थ के सेवन की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक स्थान पर कुछ युवक ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ के लिए गुमला थाना ले गई। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने युवकों के पास से किसी नशीले पदार्थ की बरामदगी या उनकी गिरफ्तारी को लेकर भी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मोहनपुर : 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.04 लाख रुपए के साथ सात गिरफ्तार फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.