गुमला, अगस्त 19 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता। वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 में जिले के विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को डीईओ कविता खलखो की अध्यक्षता में डायट गुमला में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मिशन मोड में संचालित करने के लिए कार्ययोजना तय की गई। बैठक उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: छात्र-शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति में लापरवाही नहीं चलेगी: डीईओपरीक्षा की तैयारी और मार्गदर्शन बैठक में शिक्षक और छात्र उपस्थिति को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों की दो बार उपस्थिति तथा दैनिक ऑनलाइन छात्र उपस्थिति समय पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। सावित्रीबाई फुले व प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति, अपार आईडी, पेन संख्या और आधार सत्या...