Ghumla News: नल लगे,पानी नहीं पहुंचा तो अब तय होगी जवाबदेही
गुमला, सितम्बर 22 -- Ghumla News: गुमला संवाददाता गांवों में नल तो पहुंच गए, लेकिन कई जगह पानी की धार अब भी कमजोर है। कहीं जलापूर्ति योजना तकनीकी खराबी के कारण बंद है ,तो कहीं जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को नियमित पानी नहीं मिल रहा। अब ऐसी योजनाओं को चिह्नित कर दुरुस्त करने की कवायद शुरू होगी। पांच साल से अधिक पुरानी अथवा तकनीकी खराबी वाली जलापूर्ति योजनाओं की 15वें वित्त मद से मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया गया। बैठक में प्रखंडवार नल-जल कवरेज की स्थिति की समीक्षा के दौरान कम कवरेज वाले प्रखंडों में काम की गति बढ़ाने को कहा गया। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइपलाइन और नल लगाने के बाद भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.