गुमला, जुलाई 3 -- Ghumla News: गुमला, संवाददाता। गुमला नगर परिषद में भ्रष्टाचार और आरोप-प्रत्यारोप का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: ई-टेंडर में हस्तक्षेप का आरोपभ्रष्टाचार के आरोप झारखंड मुक्ति मोर्चाके गुमला जिला कमेटी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर परिषद के अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने सवाल उठाया कि जिस कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार पर कुछ दिन पहले तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे, वे अब उनके लिए अचानक शिष्टाचारी कैसे हो गए। झामुमो ने तंज कसते हुए कहा कि नगर परिषद में आखिर कौन सी बिरयानी पक रही है। जिसे जनता से छिपाया जा रहा है।टेंडर विवाद पार्टी ने गुमला विधायक भूषण तिर्की पर टेंडर मांगने के लगाए गए आरोपों को निराधार और राजनी...