Ghumla News: नगर परिषद चार बकायेदार दुकानों को किया सील
गुमला, जुलाई 7 -- Ghumla News: गुमला। नगर परिषद ने किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी स्वामित्व वाली चार दुकानों को मंगलवार को सील कर दिया। नगर परिषद के अनुसार, बस स्टैंड रोड स्थित दुकान संख्या-31 के दुकानदार शहाबुद्दीन और दुकान संख्या बीएस-06 के जाहिद अनवर पर 72,600-72,600 रुपये, स्टेडियम परिसर स्थित सेट-3I/09 के वासिम रजा पर 49,700 रुपये तथा पुराना नगर पंचायत स्थित दुकान संख्या 03/एफ के मनोज कुमार केशरी पर 1,79,498 रुपये किराया बकाया था। लगातार नोटिस के बावजूद राशि जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि अन्य बकायेदारों को भी नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय में बकाया जमा नहीं करने पर उनकी दुकानों को भी सील कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.