Ghumla News: धनरोपनी के दौरान महिला को सांप ने डंसा
गुमला, अगस्त 4 -- Ghumla News: भरनो। प्रखंड के लेकोटोली गांव में मंगलवार को धान रोपनी के दौरान 27 वर्षीय सुनीता कुमारी को जहरीले सांप ने डंस लिया। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया, जहां एंटी वेनम इंजेक्शन देने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। सुनीता लेकोटोली में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जाहिद अख्तर अंसारी ने कहा कि बरसात में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे मामलों में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। सीएचसी भरनो में 100 वायल एंटी वेनम उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- सांप काटे तो तुरंत पहुंचें अस्पताल, न पड़ें झाड़ फूंक के चक्कर में यह भी पढ़ें- Moradabad News: महिला समेत दो लोगों को सांप ने काटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.