Ghumla News: दो युवकों की मौत के बाद शव के साथ लगभग पांच घंटा एनएच जाम
गुमला, अक्टूबर 25 -- हादसे के बाद एनएच जाम Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ एनएच जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे में स्कूटी सवार यज्ञ बगीचा घाघरा निवासी 36 वर्षीय लिबन्स किंडो और नवडीहा निवासी 39 वर्षीय देवनारायण उरांव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एनएच जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने,बच्चों की बेहतर श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.