Ghumla News: दो बैंक खातों से 2.84 लाख रुपये की अवैध निकासी
गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के ढीढौली निवासी समीर डुंगडुंग के दो बैंक खातों से 2.84 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गुमला थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, 13 सितंबर को कोलकाता से दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन में उनका मोबाइल चोरी हो गया था। इसके बाद उन्होंने सिम कार्ड लॉक करा दिया था। बावजूद इसके दोनों खातों से रुपये निकल गए। उन्होंने पुलिस से जांच कर राशि वापस दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.