Ghumla News: दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर
गुमला, अक्टूबर 24 -- Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के माड़ा पानी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुरुमगढ़ निवासी अनुज उरांव (26) और मो. छोटू (30) शामिल हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनुज को रिम्स रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से कोटाम जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.