Ghumla News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
गुमला, अगस्त 17 -- Ghumla News: गुमला। चंडाली के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान नवाडीह निवासी संदीप तिग्गा (35), कोटाम निवासी मोहम्मद कैश (16) और मोहम्मद अजमुद्दीन (50) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बाइकें चंडाली के पास आमने-सामने से आ रही थीं। इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.