Ghumla News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग घायल
गुमला, अक्टूबर 29 -- Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के छोटा खटंगा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में चैनपुर प्रखंड के कराकू गांव निवासी मुनेश्वर लोहरा (45), सुमित मिंज (34), डुमरला निवासी परमेश्वर लकड़ा (45) और आकाश उरांव शामिल हैं। सभी का गुमला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मुनेश्वर लोहरा और सुमित मिंज एक बाइक से आंजन में मजदूरी करने के बाद गुमला लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार परमेश्वर लकड़ा और आकाश उरांव टोटो से डुमरला स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान छोटा खटंगा के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.