Ghumla News: दो जलाशयों में डाली गईं मछलियों की अंगुलिकाएं
गुमला, नवम्बर 3 -- Ghumla News: गुमला प्रतिनिधि । जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से पालकोट और बसिया के दो जलाशयों में मछलियों की अंगुलिकाओं का संचयन किया गया। दो और तीन नवंबर को पालकोट के तपकारा और बसिया के धनसिंहटोली जलाशय में यह कार्य कराया गया। यह पहल तालाब और जलाशय मत्स्य विकास और जीर्णोद्धार योजना के तहत की गई।दोनों जलाशयों में मत्स्य उत्पादकों की ओर से उपलब्ध कराई गई मछलियों की अंगुलिकाएं डाली गईं। इस दौरान जिला मत्स्य विभाग की ओर से गठित जिलास्तरीय संचयन समिति के सदस्य मौजूद रहे।जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जलाशयों की मत्स्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना और स्थानीय परिवारों को आजीविका का अवसर उपलब्ध कराना है। अंगुलिकाओं के संचयन से आने वाले समय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.