Ghumla News: दो गोल से रेमे बंगरू ने जीता जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट
गुमला, अगस्त 13 -- Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोंडरा गांव स्थित खेल मैदान में सरना युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिनी जोड़ा खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला रेमे बंगरू और सुपा कुम्भाटोली की टीम के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रेमे बंगरू की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल से मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी: किशोरी विजेता ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.