गुमला, अगस्त 21 -- Ghumla News: घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के प्रसिद्ध देवाकी बाबा धाम में आयोजित 24 घंटे का महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को विधिवत सम्पन्न हुआ। 24 घंटे तक चले रुद्राभिषेक के बाद मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया,जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी। भगवान भोलेनाथ की आरती की गई और पूजा-अर्चना के साथ महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ। समापन के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अनुष्ठान के सफल आयोजन के बाद देवाकी बाबा धाम प्रबंधन समिति की ओर से सभी आचार्यों एवं पुरोहितों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। देवाकी बाबा धाम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप साहू ए...